बनकटी में आयोजित दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान। संवाद
- फोटो : बहराइच में कई स्थानों पर लगे भड़काऊ पोस्टर।
बनकटी(बस्ती)। थालेश्वर नाथ शिव मंदिर थाल्हापार में आयोजित दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता के अंतिम दिन मंगलवार को अयोध्या के नागेंद्र दास ने नेपाल के पारस थापा को पटखनी दी। दोनों का मुकाबला काफी रोचक रहा।
इसके पहले मुख्य अतिथि सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी व रघुनाथ सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रधानइंद्रेश चौधरी व राम तौल चौधरी ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ किया। रेफरी की भूमिका भरत दास ने निभाई। दंगल में हरिद्वार के राहुल पांडेय ने राजस्थान के कोल्हा पहलवान को चित कर दिया। हरियाणा के मनोज पहलवान ने राजस्थान के काला को पटखनी दी। जम्मू के फैजल गनी ने राजस्थान के राजेश पहलवान को चित कर दिया। अयोध्या के भरत दास ने राजस्थान के राजेश पहलवान को पटखनी दी।
इस दौरान बालमुकुंद संजीव कुमार, कामेश्वर चौधरी, राम तौल चौधरी, सचिन श्रीवास्तव, एजाज अली, भरत दास, दीनानाथ, मनोज प्रजापति आदि मौजूद रहे।