फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल में नकल रोकने के लिए बनाए गए 17 सचल दल

विज्ञापन
जीआईसी में सीटिंग प्लान सेट करते शिक्षक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद की आज से शुरू हो रही है। इसके लिए जिसके लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी ने बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए मंडल स्तर पर सारी तैयारी पूरी कर ली है। बताया कि मंडल में 295 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 
विज्ञापन

इसमें हाईस्कूल के 105876 और इंटर में 83025 पंजीकृत हैं। बस्ती जिले में 138 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें हाईस्कूल में 43241 और इंटरमीडिएट में 35981 छात्र पंजीकृत हैं। इसके लिए 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट, छह सचल दल बनाए गए हैं। 3430 कक्ष निरीक्षक ड्यूटी लगाई गई है। सात अतिसंवेदनशील केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट अलग से तैनात किए जाएंगे। वहीं, संतकबीरनगर में 81 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल में 32057 और इंटरमीडिएट में 26661 छात्र पंजीकृत हैं।  इसके लिए हर परीक्षा केंद्र पर 81 स्टेटिक, 18 सेक्टर और तीन जोनल मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। इसके लिए 3475 कक्ष निरीक्षक ड्यूटी करेेंगे। सिद्धार्थनगर में 76 परीक्षा केंद्र हैं। इसमें हाईस्कूल 28578 और इंटरमीडिएट में 20383 छात्र पंजीकृत हैं। इसके लिए परीक्षा केंद्र को 20 सेक्टर में बांटा गया है। इसके लिए एक एक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। अतिसंवेदनशील केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट अलग से तैनात किए जाएंगे। मंडलीय कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। परीक्षा नकलविहीन हो, इसके लिए सभी केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर लगा दिए गए हैं। लेकिन किसी हालात में परीक्षा कें दौरान कैमरा बंद नहीं होना चाहिए। जिसकी जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापकों की होगी। परीक्षा केंद्र परिसर में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर और कोई भी इलेक्ट्रनिक डिवाइस ले जाना अनुचित साधन माना जाएगा। बालिकाओं के स्वकेंद्र परीक्षा केंद्र पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। वहीं, 17 सचल दल केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।  आज सुबह आठ बजे से 11:15 तक  हाईस्कूल की संगीत गायन और इंटरमीडिएट की काष्ठ शिल्प और सिलाई सायं दो बजे से 5:15 तक इंटरमीडिएट की मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें