सीसीटीवी कैमरे से की जा रही मूल्यांकन की निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 68,588 काॅपियों का मूल्यांकन रविवार को चार केंद्रों पर किया गया। इसकी निगरानी सीसीटीवी कैमरे से डीआईओएस कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम से की जा रही है।
रविवार को राजकीय इंटर काॅलेज में 15,359 काॅपियों का मूल्यांकन किया गया। यहां इंटरमीडिएट की कापियों के मूल्यांकन के लिए 462 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 16297 काॅपियों का मूल्यांकन किया गया। इस केंद्र पर 470 परीक्षक लगाए गए हैं। श्रीकृष्ण पांडेय इंटर काॅलेज में हाईस्कूल की 12,834 काॅपियों का मूल्यांकन किया गया। इस केंद्र पर 745 परीक्षक लगाए गए है। सक्सेरिया इंटर काॅलेज में हाईस्कूल की 24,098 काॅपियों का मूल्यांकन किया गया। इस केंद्र 745 परीक्षक लगाए गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि जनपद के चार केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा की काॅपियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। काॅपियों के मूल्यांकन का औसत ठीक है। काॅपियां जांचने का कार्य समय से पूर्ण कर लिया जाएगा।