परीक्षा का निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : amar ujala
बस्ती। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा बृहस्पतिवार को शुरू हुई। इस बार भी नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन की हनक कायम रही। पहले ही दिन 390 ने परीक्षा छोड़ दी। डीएम और डीआईजी ने परीक्षों केंद्रों का निरीक्षण किया। हाईस्कूल की प्रथम पाली में परीक्षा सुबह 8 बजे से 11.15 तक 12 केंद्रों पर थी। संगीत गायन और इंटरमीडिएट की काष्ट शिल्प, ग्रंथशिल्प एवं सिलाई की परीक्षा के लिए 169 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसके सापेक्ष 159 उपस्थित थे। 11 ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि जबकि इंटरमीडिएट में 14 छात्र पंजीकृत थे। नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गए। केवल पांच परीक्षार्थीयों ने परीक्षा दी।
द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से 5.15 तक इंटरमीडिएट की मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र एंव तर्कशास्त्र की परीक्षा हुई। जिसमें 2388 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। लगभग 365 छात्रों ने नकल नही होने और सख्ती के कारण परीक्षा छोड़ दी। वहीं डीएम डा.राज शेखर, डीआईजी दिलीप कुमार और डीआईओएस डा.बृजभूषण मौर्या ने बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज , शिवमोहर नाथ जनता इंटर कालेज, सूर्य कुुमारी बालिका विद्यालय विद्यालय तथा कृषक इंटर कालेज नगर बाजार के परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया। सीसीटीवी और वायस रिकार्डर की जांच भी की जो सही तरीके से काम करते पाये गए। डीएम ने निर्देश दिया कि परीक्षा नकल विहीन होनी चाहिए और किसी भी कारण से सीसीटीवी और वायस रिकार्डर बंद नहीं होना चाहिए। अगर कहीं से इसकी शिकायत मिलती है तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।