बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किया है। दोनों आरोपी अभिनाश मिश्रा और अनुज छावनी थाना क्षेत्र के ग्राम डूहवा के रहने वाले हैं। उमरिया चौकी प्रभारी राधारमण यादव ने बताया कि दोनों चोरों को शनिवार को ग्राम कुदरही बाबू तिराहे से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने कई चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। उनकी निशानदेही पर चोरी का घरेल गैस सिलिंडर बरामद किया गया है। दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, वहां से जेल भेज दिए गए। ब्यूरो