बस्ती। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा 12 मार्च को समाप्त हो जाएगी। बुधवार को सुबह की पॉली में 19 और शाम की पॉली में केवल तीन केंद्रों पर परीक्षा हुई। परीक्षार्थियों की संख्या भी काफी कम रही। दोनों ही पालियों में कुल 11 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
सुबह की पॉली में हाईस्कूल संगीत गायन विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 109 में से 107 विद्यार्थी उपस्थित हुए। दो विद्यार्थी अनुपस्थित हो गए। वहीं इंटरमीडिएट लेखाशास्त्र में पंजीकृत 125 में से 116 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। 9 परीक्षार्थी अनुपस्थित हो गए। जबकि शाम की पॉली में हाईस्कूल पाली, अरबी, फारसी विषय की परीक्षा में पांच में तीन परीक्षार्थी शामिल हुए। दो अनुपस्थित रह गए। संवाद