फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: यूपी 112 में आपातकालीन सेवा सुदृढ़, महिला पीआरवी समेत पांच नए वाहन शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। यूपी 112 में आपातकालीन सेवा को और बेहतर बनाने के लिए महिला पीआरवी समेत पांच नए पीआरवी वाहन शुक्रवार को शामिल किए गए। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसपी अभिनंदन ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न थानों के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि इन वाहनों की मदद से आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ बनाने, पीड़ितों को त्वरित सहायता पहुंचाने और आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम में मदद मिलेगी। मुख्यालय से प्राप्त पांच नए वाहनों में से एक वाहन महिला पीआरवी के रूप में थाना सोनहा को भेजा गया है। जनपद में कुल तीन महिला पीआरवी वाहन संचालित हैं।
महिला पीआरवी व्यवस्था के तहत महिलाएं रात में बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन या अकेले यात्रा के दौरान असुरक्षित महसूस करने पर यूपी 112 पर कॉल कर सकती हैं। वाहन उन्हें सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाएगा। जनपद में पहले से कुल 31 चार पहिया पीआरवी और 10 दोपहिया पीआरवी वाहन संचालित थे। पांच नए चार पहिया वाहन मिलने के बाद यह संख्या 36 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एएसपी श्यामकान्त, सीओ लाइन प्रदीप कुमार त्रिपाठी, सीओ हरैया स्वर्णिमा सिंह, प्रभारी निरीक्षक यूपी 112 राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह, एसआई परिवहन अखिलेश कुमार, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें