फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: इंस्पेक्टर भीम सिंह की कप्तानी में आरपीएफ पूर्वोत्तर रेलवे की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे सुरक्षा बल की बॉस्केटबाॅल टीम के कप्तान आरपीएफ इंस्पेक्टर भीम सिंह के नेतृत्व में सैय्यद मोदी रेलवे स्टेडियम गोरखपुर में चल रहे 32वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बाॅस्केटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पूर्वोत्तर रेलवे ने उत्तर रेलवे को 64-50 अंकों से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

टीम के कप्तान महाप्रबंधक रेलवे उदय बोरवणकर ने ट्राफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विजेता टीम के कप्तान आरपीएफ इंस्पेक्टर भीम सिंह जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के समसपुर गांव के रहने वाले हैं। उनकी इस सफलता पर जनपद के खेल प्रेमियों और ग्राम वासियों में खुशी की लहर है। सांसद जगदंबिका पाल, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह, गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्रनाथ तिवारी, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष राम अधार पाल समेत तमाम लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें