फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बेकाबू वाहन ने ठेले में मारी टक्कर...दुकानदार की मौत

Sat, 12 Jul 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। राम जानकी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के रसोइया गांव के पास शुक्रवार को चारपहिया वाहन की चपेट में आने से ठेले पर सामान बेच रहे दुकानदार की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रसोइया निवासी 58 वर्षीय राम शंकर मौर्य गांव के बगल में एक स्कूल के बगल में ठेले पर बिस्कुट, कचरी, कुरकुरे, चिप्स आदि बेचते थे। शुक्रवार को वह ठेला लेकर जा रहे थे। राम जानकी मार्ग पर कलवारी की तरफ से आए वाहन ने उनके ठेले में टक्कर मार दी। उनका ठेला भी टूट गया और वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सिर में काफी चोट लगने पर परिवार के लोग पहुंचे और घायल राम शंकर को लेकर कलवारी में स्थित सीएचसी बहादुरपुर ले गए। वहां किसी डॉक्टर के मौजूद न होने से जिला अस्पताल ले गए। वहां पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राम शंकर की पत्नी की मौत 4-5 साल पहले ही हो गई थी। दो बेटे व एक बेटी हैं। बेटी की शादी हो चुकी है। दो बेटे धर्मेंद्र व सुरेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें