फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अनियंत्रित डंपर ने तीन ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रूधौली। थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा चौकी से पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित कोहरा तिराहे पर अवैध खनन की मिट्टी लेकर जा रही तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े तीन टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही एक व्यक्ति मौत हो गई, जबकि एक का पैर कट गया। वहीं पांच लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से दो को मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने डंपर चालक की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में और डंपर को कब्जे में लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सिद्धार्थनगर जनपद शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के डारीडीह निवासी नारायण तिवारी अपनी तीन वर्षीय बिटिया शानवी के मुंडन संस्कार के लिए परिवार और रिश्तेदार सहित तीन अलग-अलग ऑटो में सवार होकर अयोध्या धाम जा रहे थे।
विज्ञापन

रूधौली थाना क्षेत्र के कोहरा गांव में वे अपने कुछ रिश्तेदारों को साथ लेकर जाने के लिए सड़क किनारे रुके हुए थे। इसी बीच रूधौली से बस्ती की तरफ जा रही मिट्टी से लदी एक अनियंत्रित डंपर ने तीनों ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें नारायण तिवारी के भतीजे ओम प्रकाश 26 वर्ष की मौके पर मौत हो गई, जबकि रूधौली थाना क्षेत्र के मझौवा खुर्द निवासी रत्नेश मिश्रा 30 वर्ष का दाहिना पैर कटकर अलग हो गया।
घटना में डारीडीह निवासी 10 वर्षीय कुणाल, उषा देवी, प्रमिला देवी, रुधौली थाना क्षेत्र के मझौवा खुर्द निवासी निर्मला देवी, राकेश समेत अन्य को गंभीर चोटें आई हैं। जिसमें रत्नेश मिश्रा, निर्मला देवी सहित एक अन्य को गंभीर चोट के कारण जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। जबकि शेष अन्य का इलाज जिला अस्पताल बस्ती में चल रहा है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन और चालक को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें