फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के भटोलवा गांव में सोमवार को सुबह पेड़ से लटकता एक युवक का शव लोगों ने देखा। जिसके बाद पहचान की और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन शव लेकर घर चले आए और शव का आनन फानन में अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा कि युवक गंभीर बीमारी से पीड़ित था।
विज्ञापन

भटोलवा गांव के रहने वाले मनीष कुमार 24 वर्ष मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था। रविवार की रात वह खाना खाकर सो गया। सोमवार की भोर में मनीष कुमार का शव पेड़ से लटकता मिला।
परिजनों ने आनन फानन में शव को उतारकर घर लाए और मनीष कुमार के शव का बिना पुलिस को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की कोई सूचना नहीं मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें