फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रामजानकी मार्ग पर बेकाबू डीसीएम दुकान में घुसी

Sun, 13 Jul 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। राम जानकी मार्ग पर छावनी थाना के अमोढ़ा कस्बे में शुक्रवार/शनिवार की रात करीब तीन बजे डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुकान में जा घुसी। दुकान को तोड़ते हुए ठेला को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जब तक लोग मौके पर जुटते, डीसीएम लेकर चालक भाग गया।
विज्ञापन

अमोढ़ा कस्बा निवासी अलीहसन ने मकान के अगले हिस्से में जनरल स्टोर खोला है। उनके बगल में ठेले पर सब्जी-फल की दुकान लगती है। बताया जा रहा है कि देर रात करीब तीन बजे डीसीएम अनियंत्रित हो गई और अलीहसन की दुकान से टकराई। शोर सुन परिजन बाहर निकले तब तक डीसीएम लेकर चालक रामजानकी मार्ग पर भाग निकला। गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें