फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कंटेनर से टकराई बेकाबू बाइक, युवक की मौत

Sat, 30 Aug 2025 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विजयकुमार उर्फ शंभूनाथ गौतम की फाइल फोटो
विज्ञापन
भानपुर। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर असनहरा पुलिस चौकी क्षेत्र के दुबौली पड़ाव पर बृहस्पतिवार-शुक्रवार रात करीब एक बजे के तेज रफ्तार बाइक कंटेनर से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल युवक को गश्त कर रहे चौकी के पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी भानपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विजय कुमार उर्फ शंभूनाथ गौतम पुत्र शिवकांत निवासी करौता थाना सोनहा जनपद बस्ती के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वह अपने मोटर साइकिल से देर रात डुमरियागंज की तरफ से अपने घर आ रहा था। सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से बाइक टकरा गई। हादसे में उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त गई। सीएचसी से मिली जानकारी के मुताबिक बाइक के अनियंत्रित होकर कंटेनर में टकराने से उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं और बांया हाथ भी टूट गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, साथ ही कंटेनर और उसके चालक को भी कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरु कर दी। विजय की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया।

विजयकुमार उर्फ शंभूनाथ गौतम की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें