फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चाचा और बाबा पर किशोरी की हत्या करने का आरोप

Sun, 22 Dec 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनहा। जोगिया गांव में 14 दिसबंर को 16 वर्षीय किशोरी की मौत के मामले में उसकी मां ने ससुर और देवर पर हत्या का आरोप लगाया है। मां का आरोप है कि आरोपी उसकी बेटी को किसी से फोन पर बात करने से मना कर रहे थे। वह नहीं मानी तो उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया।
बाद में उसे कमरे में बंद कर शव गायब कर दिया। मामला संज्ञान में आते ही शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह देर शाम घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि किशोरी के फंदे से लटकने की वजह से मौत की बात सामने आई है। परिवार के लोगों ने गांव वालों के साथ उसका दाह संस्कार भी किया है। चार दिन बाद उसकी मां ने ससुर और देवर पर आरोप लगाया है, उसकी जांच की जा रही है।
मां माया देवी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि ससुर और देवर अलग रहते है। 14 दिसंबर को बेटी को मारापीटा और विरोध करने पर उसे भी जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन

लड़की को भी जान से मारने के लिए कहने लगे। इसके बाद वह गांव में दूसरे घर पर चली गई। इसी बीच बेटी की हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया। उसके घर आने से पहले बेटी का शव लेकर अज्ञात स्थान पर ठिकाने लगाने के लिए लेकर चले गए। ं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें