फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चाचा ने बेटों के साथ मिलकर भतीजे को मार डाला, चारों आरोपी गिरफ्तार

Mon, 23 Dec 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कलवारी के सिंगही में सुभाष की माैत के बाद रोते-बिलखते परिजन-
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलवारी/गायघाट। कलवारी थाना क्षेत्र के सिंगही गांव में चाचा ने बेटों के साथ मिलकर भतीजे सुभाष को लाठी-डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां को भी घायल कर दिया।
परिवार के लोग दोनों को अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टर ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया।
एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने गांव पहुंचकर मामले की जांच की। सुभाष की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने एक किशोर समेत चार आरोपियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सिंगही गांव के राम हरख के तीन बेटे अलग रहते हैं। रेखा पत्नी सुभाष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि शनिवार की रात पति घर के सामने अलाव ताप रहे थे। उसी समय सुभाष के चाचा घनश्याम, उनके बेटे रविंद्र, रवि और नाबालिग बेटा अपने दरवाजे के सामने अलाव जलाकर ताप रहे थे। उन लोगों में किसी बात पर कहासुनी होने लगी।
रेखा ने बताया है कि घनश्याम, रविंद्र, रवि और किशोर आरोपी एक राय होकर लाठी-डंडे से उसके पति की पिटाई करने लगे। सास पार्वती बेटे को बचाने के लिए गईं तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी।
लहूलुहान होकर गिर जाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी कुदरहा ले जाया गया। जहां पर डाॅक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डाॅक्टर ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया। एसओ कलवारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी घनश्याम, रविंद्र, घनश्याम के नाबालिग बेटा और रवि कुमार को दोपहर करीब 11:20 बजे धनौवा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके बीच कोई विवाद नहीं था। एसओ ने बताया कि घनश्याम प्रतिदिन नशे में रात को घर पहुंचता था और भतीजे को गाली देता था। शनिवार को भी गाली देने लगा।
विज्ञापन

संयोग से सुभाष भी नशे में था। उसने भी गाली देना शुरू कर दिया। सुभाष के भाई धर्मेंद्र ने 112 नंबर पर फोन किया। पुलिस समझा-बुझाकर लौट गई। कुछ देर बाद फिर से विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि घनश्याम ने अपने बेटों के साथ सुभाष की पिटाई करने लगा। अ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें