बस्ती। एक्सप्रेस ट्रेनों में चोरी छुपे अलग-अलग कंपनियों के पानी बोतल को ट्रेन के कोच में यात्रियों को बेचने के लिए ले जाया जा रहा था, सूचना मिलने पर बस्ती रेलवे स्टेशन पर तैनात सीटीटीआई शमीम अहमद अपनी टीम के साथ चार एक्सप्रेस ट्रेनों से भारी मात्रा में अनधिकृत रूप से रखा लगभग 960 पानी की बोतल को बरामद कर विधिक कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया गया है।
रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रेनों में यात्रियों के लिए सिर्फ रेल नीर पानी बोतल बेचने का आदेश है, लेकिन चोरी छुपे अलग-अलग कंपनियों के अनधिकृत रूप से ट्रेनों में बड़े पैमाने पर पानी बोतल सप्लाई किए जा रहे हैं। मंगलवार शाम को ड्यूटी पर तैनात सीटीटीआई शमीम अहमद, सीनियर सीसीटीसी ईश्वर निषाद, टीटीआई संदीप कुमार और सीसीटीसी अश्विनी गुप्ता, विजय उपाध्याय एवं आरपीएफ पुलिस के हेड कांस्टेबल संतोष कुमार मल्ल की टीम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते गोंडा की तरफ जाने वाली कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों में कई पेटी पानी बोतल सप्लाई के लिए रखा गया है।
सूचना मिलते ही प्लेटफार्म संख्या एक पर शाम को जैसे ही गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची कि जनरल कोच से पानी को नीचे उतर गया। कुछ ही देर बाद स्टेशन पर सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची तो बी 1 कोच और एस 2 कोच से भारी मात्रा में कई पेटी पानी और तीन नीली कलर का बड़ा ड्रम पकड़ा गया। थोड़ी देर बाद जैसे ही प्लेटफार्म संख्या एक पर कुशीनगर एक्सप्रेस पहुंची तो टीम ने पैंटीकार बोगी में छापा मारा तो वहां से भी कई पेटी पानी बरामद हुआ।
आधे घंटे बाद बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन का लाइन क्लियर हुआ तो सीटीटीआई अपने टीम के साथ ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही कोच में चेकिंग अभियान चलाया। बांद्रा एक्सप्रेस के एम 2 कोच से कई पेटी पानी की बोतल को बरामद किया।र