फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुलिस गांव में ही ढूंढ रही हत्या का राज, हिरासत में लिए गए कई युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सफाई कर्मी विनय वर्मा (40) की हत्या का राज ढूंढ़ने के लिए पुलिस उनके गांव अकला के इर्द-गिर्द ही घूमती फिर रही है। दूसरे दिन मंगलवार को दिन भर में कई बार पुलिस का आना-जाना मृतक के घर से लेकर पूरे गांव में लगा रहा। गांव के पांच-छह युवकों से पुलिस संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस घटना के पीछे आशनाई के पहलू पर भी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं सफाई कर्मी के परिजन घटना के बाबत अभी कुछ बोलने से कतरा रहे हैं। चाचा बैजनाथ बातचीत के दौरान सिर्फ इतना कहते हुए नजर आ रहे हैं कि हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस शिद्दत से जुटी हुई है। इसमें अपने तरफ से कुछ कहना उचित नहीं है। पुलिस हत्या से जुड़े ठोस साक्ष्य और दोषी दोनों की तलाश कर रही हैं। इसलिए अनायास किसी पर अंगुली उठाना ठीक नहीं हैं। गांव में पुलिस का आना जाना लगा हुआ है। पुलिस कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। फिलहाल अभी हम लोगों के सामने हत्या की कोई असल वजह सामने नहीं आई हैं।
वहीं गांव के भीतर और आसपास आशनाई की सुगबुगाहट हो रही हैं। पुलिस भी इसे घटना से जोड़कर देख रही है। चर्चा हैं कि सफाई कर्मी विनय का गांव के ही एक परिवार में उठना-बैठना ज्यादा था। उस परिवार की हर गतिविधि पर पुलिस की नजर बनी हुई है। वहीं चौबीस घंटे बीतने के बाद भी सफाई कर्मी की बाइक पुलिस के हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन

पुलिस का मानना है कि बाइक बरामदगी के बाद काफी कुछ सबूत हाथ लग सकते हैं। इसीलिए पुलिस लाश मिलने वाली जगह से लेकर सफाई कर्मी के गांव तक लगभग एक किमी के दायरे में ही भटक रही है। पुलिस को अंदेशा हैं कि सफाई कर्मी के हत्या का राज गांव के ही इर्द-गिर्द छिपा हो सकता है।

पोस्टमार्टम में हार्ड इंजरी से हुई मौत की पुष्टि
सफाई कर्मी के कत्ल की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हुई हैं। उनके शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार गाल, गर्दन, सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में हार्ड इंजरी (गंभीर चोट) की रिपोर्ट मिली है। यानी जान से मारने की नीयत से ही हमलावरों ने ताबड़तोड़ उनके ऊपर तगड़ा प्रहार किए हैं। थानाध्यक्ष चंदन कुमार का कहना हैं कि पुलिस को घटना से जुड़े कुछ अहम सुराग मिल चुके हैं। बहुत जल्द घटना से पर्दा उठाने में कामयाबी मिल सकती हैं। साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा।

नहर किनारे बोर में मिली थी सफाई कर्मी की लाश
छावनी थाना क्षेत्र के अकला टोला डड़वापुर गांव के रहने वाले सफाई कर्मी विनय वर्मा (40) की लाश गांव से 700 मीटर की दूरी पर सोमवार सुबह करीब आठ बजे बिठलापुर गांव के निकट नहर में बोरे में फेंकी हुई मिली थी। पुलिस ने पत्नी दीपमाला वर्मा की तहरीर पर अज्ञात लोगाें के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सफाई कर्मी विनय की तैनाती हर्रैया ब्लॉक क्षेत्र के बरगदवा गांव में थी। घटना से दो दिन पहले 11 अप्रैल को खेतीबाड़ी के काम से वह गांव आए थे। रविवार की शाम को बाजार से सब्जी लाकर घर पर दिए और अपनी मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर बाइक से सिवान की तरफ निकल गए। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। सुबह गांव के निकट नहर के किनारे उनकी लाश मिली। शरीर का ऊपरी भाग प्लॉस्टिक की बोरी से ढका हुआ था। पत्नी ने तहरीर में धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने का आरोप भी लगाया है।
कोट
सफाई कर्मी की हत्या के मामले में पुलिस ने गहनता से जांच शुरू कर दी है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। छावनी थाना पुलिस के अलावा एसओजी एवं स्वाट टीम भी लगाई गई है। बहुत जल्द आरोपियों तक पुलिस पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

-श्यामकांत, एएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें