फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पंजीयन के चल रहे अस्पताल पर छापा

विज्ञापन
सल्टौआ क्षेत्र मे अवैध अस्पताल को किया गया सील। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
बिना पंजीयन के चल रहे अस्पताल पर छापा, सीज
विज्ञापन

बस्ती। बुधवार को एसडीएम भानपुर के नेतृत्व में अवैध रूप से संचालित अस्पताल व मेडिकल स्टोर के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। सल्टौआ में अवैध रूप से चल रहे अमित हॉस्पिटल को सील कर संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई।
सल्टौआ में लंबे समय से अमित हॅास्पिटल संचालित है। डीएम के निर्देश पर बुुधवार को एसडीएम आशाराम वर्मा की अगुवाई में तहसीलदार केशरीनंदन त्रिपाठी व प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद कुमार मिश्र अस्पताल पहुंचे। यहां मरीज तो आए थे, मगर कोई डॉक्टर मौके पर नहीं पाया गया। टीम ने अस्पताल में संचालित एक्सरे, अल्ट्रासाउंड सेंटर के भी अभिलेख मांगे, जिसे संचालक राम ललित चौधरी नहीं दिखा सका। मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम ने अस्पताल सीज कर दिया गया। संचालक को पुलिस के हवाले कर टीम लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मिश्र ने बताया कि मौके पर संचालक कोई भी अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। ऐसे में उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। मामले की जांच की जा रही है। यदि संबंधित संचालक एक्सरे व अल्ट्रासाउंड लाइसेंस नहीं दे सका तो उसके खिलाफ मेडिकल कौंसिल एक्ट के अलावा अन्य धाराओं में भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। सल्टौआ में निरीक्षण से पहले टीम ने सोनहा में स्थिति एक मदरसे में संचालित क्लीनिक की भी जांच की। प्रशासनिक छापा मारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सूचना के बाद वहां के सभी मेडिकल स्टोर व क्लीनिक पर ताला लटक गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें