बभनान रेलवे स्टेशन के पास गेट बंद होने पर स्टंट करता युवक।
- फोटो : BASTI
रेलवे फाटक पर स्टंटबाजी, पीछे पड़ी जीआरपी
बस्ती। गोरखपुर गोंडा रेल खंड के बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक संख्या संख्या 222/ए पर एकाएक एक युवक मार्शल आर्ट जैसा स्टंट दिखाने लगा। ट्रेन गुजरने के कुछ ही मिनट पहले उसकी इस हरकत से रेल कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। उसकी हरकत से यदि गेट टूट गया होता तो बड़ा हादसा होना तय था।
गेट बंद होते ही युवक दौड़ते हुए गेट पर दोनों हाथ रख पैर को ऊपर हवा में लहराते हुए गेट को पार कर लिया। गेट पर ही तरह-तरह के करतब दिखाने लगा। अपने आप को मार्शल आर्ट ट्रेनर बताते हुए युवक ने अन्य लोगों को भी ऐसा करने के लिए उकसाने लगा। हालांकि, उसकी हरकत को बचकाना करार देते हुए किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। आरपीएफ चौकी इंचार्ज बभनान राजेन्द्र यादव ने बताया कि स्टंट दिखाने वाले युवक की तलाश की जा रही है।