बस्ती। दिवाली पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त गैस रिफिल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके तहत अक्तूबर से दिसंबर 2026 तक और जनवरी से मार्च 2027 तक प्रत्येक अवधि में एक-एक मुफ्त गैस रिफिल का लाभ मिलेगा। लाभार्थी को पहले गैस सिलिंडर की पूरी कीमत जमा कर रिफिल कराना होगा। इसके बाद सब्सिडी की धनराशि सीधे उसके बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
मंगलवार को लखनऊ से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बस्ती के अटल बिहारी प्रेक्षागृह में किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में करीब 800 उज्ज्वला लाभार्थी मौजूद रहे। इनमें से 160 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक और सिलिंडर का कटआउट उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने लाभार्थियों को संबोधित किया। संवाद