फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: समितियों पर ताला...खाद-बीज के लिए भटक रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रबी सीजन शुरू होने के बाद भी अधिकतर सहकारी समितियों पर ताला लटक रहा है। खाद-बीज के लिए किसान भटक रहे हैं। धान खरीद भी प्रभावित हो रही है। दो बीतने के बाद भी किसी केंद्र पर धान खरीद शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

कलवारी संवाद के अनुसार, बस्ती-टांडा मार्ग पर स्थित बहादुरपुर विकास खंड के बीपैक्स लिमिटेड कलवारी में हड़ताल खत्म होने के बाद भी ताला लटक रहा है। जबकि किसानों को इस समय खाद और बीज की जरूरत है।
सचिव विचित्र मणि वर्मा ने बताया कि वह समिति से 12 बजे खाद लेने के लिए बस्ती चले गए। खाद आने की उम्मीद है, लेकिन बीज का अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। मुंडेरवा संवाद के अनुसार मंगलवार को क्षेत्र की सहकारी समितियों पर न तो धान की खरीद हुई और न ही खाद-बीज का वितरण हो सका।
विज्ञापन

समितियों पर खरीद की कोई व्यवस्था ही नहीं देखी जा रही है। सहकारी समिति मनिकौरा के सचिव राम प्रकाश यादव ने बताया कि जिला मुख्यालय पर बैठक में वह हिस्सा लेने गए थे। अधिकारियों ने एक सप्ताह में व्यवस्था ठीक करके धान खरीद करने का निर्देश दिया है। बनकटी ब्लॉक के ग्राम वैदा कला निवासी किसान रामचंद्र दूबे ने बताया कि उनका खेत मां के नाम है।
इस वर्ष मां का निधन हो गया जब वह सहज जनसेवा केंद्र पर अपनी आईडी बनवाने गए तो पता चला कि उनके नाम से कम रकबा की जमीन पर पहले से आईडी बनी हुई है। शेष तीस बीघा जमीन आईडी में नहीं जुड़ पाई है। ऐसे में धान बेचने में कठिनाई आ रही है। तहसील का चक्कर लगाने पर अधिकारी साइट नहीं खुलने का उत्तर देकर लौटा दे रहे हैं। वहीं ई-पास मशीन, बोरा आदि की व्यवस्था न होने से क्रय केंद्रों पर धान की तौल नहीं हो पा रही है।
बनकटी संवाद के अनुसार, क्षेत्र के पकड़ी चंदा, सजनाखोर, महथा सजहरा, खोरिया बसौढ़ी, मनिकौरा, बोकनार, बाघापार चेनुआ, एकमा सहित 12 साधन सहकारी समितियों पर ताला लटका रहा। अधिकांश समितियों के सचिव बैठक में होने की बात कहकर फुर्सत ले लिए। किसानों का कहना है कि अधिकतर समितियों पर बोरा, ई-पॉस मशीन नहीं होने से धान की खरीदारी ठप है। यूरिया और डीएपी भी नहीं आई है। किसान रविचंद पांडेय, राम किशुन चौधरी, बब्बू पाल आदि ने बताया कि कुछ दिन पहले सचिवों की हड़ताल थी। यूरिया, डीएपी मिली नहीं। अब धान की तौल भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें