फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के दो युवकों की महाराष्ट्र में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दो युवकों की महाराष्ट्र में मौत
विज्ञापन

बस्ती। थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी 20 वर्षीय अमन भारती और नेवादा निवासी 35 वर्षीय निरंजन भारती की महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में 24 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के घर कोहराम मच गया।
मामले में एक युवक के परिजन बसंत कुमार ने वाल्टरगंज पुलिस को भी तहरीर दी है। आरोप है कि घटना को अंजाम देने वाला क्षेत्र के ही एक गांव का है, जो दोनों के साथ महाराष्ट्र में रहता था। शव लाए जाने पर कोई विवाद न हो, उसके लिए दोनों गांवों में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। शनिवार दोपहर में शव को रतनपुरा गांव में लाते ही मृतक की मां सुमित्रा भाई अजय, आकाश, बहन नंदनी तथा नेवादा गांव में मृतक की पत्नी शकुंतला बदहवास हो गई। बेटी रुबी, रुपेश, विपिन, रितेश सहित परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि दोनों पांच-छह माह पूर्व रोजगार के सिलसिले में नागपुर गए थे। वहां पर स्टोन पॉलिस का कार्य करते थे। मामले में थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बताया कि घटना दूसरे राज्य की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही गांव में पुलिस को तैनात कर दिया गया है। पुलिस की मौजूदगी में दोनों शव का अंतिम संस्कार बक्सई घाट और बाराह क्षेत्र के घाट पर करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें