महादेवा (बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा-लालगंज मार्ग पर बुधवार की शाम करीब सात बजे गन्ना लदे ट्रेलर और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे ऑटो चालक समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, लालगंज थाना क्षेत्र के नेवारी (केवटहिया) निवासी राजू (38) बाजार से ऑटो लेकर गांव लौट रहा था। वह गौरा धुंधा गांव के समीप पहुंचा, तभी लालगंज की ओर से आ रहे गन्ना लदे ट्रेलर से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चालक राजू तथा उनके साथ बैठे ग्राम सोहिला निवासी रमेश (40) गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल बस्ती भेजवाया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। लालगंज के थानेदार संजय कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और वाहन को कब्जे में ले लिया। संवाद