फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बस्ती में दो मरीज मिलने से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में स्वाइन फ्लू के दो मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। दोनों मरीजों की लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में हुई जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। हालांकि, दोनों मरीज अब स्वस्थ हैं और अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिल चुकी है।
विज्ञापन

शहर के गौरीदत्त धर्मशाला के पास रहने वाले 67 वर्षीय बुजुर्ग को सांस फूलने और तेज बुखार की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्हें लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल रेफर किया गया। वहां जांच में उनकी रिपोर्ट स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आई।
वहीं, ओरीजोत निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग की भी तबीयत खराब होने पर पहले जिला अस्पताल और निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया। 20 को हुई जांच में स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें