फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो उपनिरीक्षकों को लखनऊ में मिलेगा मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गणतंत्र दिवस पर पुलिस महकमा प्रदेश मुख्यालय पर उत्कृष्ट सेवा देने वाले वर्दीधारियों को विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। इसके लिए सूबे से 715 लोगों का चयन किया गया है। इसमें बस्ती के भी दो उपनिरीक्षक का नाम चयनित हुआ है। उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह को प्रशंसा चिह्न के रूप में स्वर्ण पदक और संतोष कुमार को रजत पदक से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक कार्यालय से बस्ती पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भेजे गए प्रशस्ति पत्र पाने वाली सूची में इन उपनिरीक्षकों का नाम शामिल है। स्वर्ण पदक के लिए चयनित उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह की तैनाती पुलिस लाइन में है। वर्तमान में वह प्रदेश मुख्यालय पर गृह विभाग से संबद्ध किए गए हैं।
विभिन्न चुनावों में बेहतर प्रदर्शन कर राजेश ने विभाग में अपनी छवि को उत्कृष्ट बनाने में पूरी कोशिश की है। कोरोना काल में उन्हें अच्छे कार्यों के लिए प्रदेश के तत्कालीन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के हाथों रजत पदक भी हासिल हो चुका है।
विज्ञापन

राजेश मूल रूप से आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के बलवीरपुर गांव के रहने वाले हैं। इसी तरह उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले उपनिरीक्षक संतोष कुमार को रजत पदक के लिए चयनित किया गया है। दोनों उपनिरीक्षक को पुलिस महानिदेशक गणतंत्र दिवस के अवसर पर लखनऊ में सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें