फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एससी-एसटी एक्ट में दो को ढाई साल की कैद, आठ हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते एससी-एसटी एक्ट के मामले में न्यायालय ने दो आरोपियों को दो वर्ष छह माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोनों पर चार-चार हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर 2020 को वादी की तहरीर पर छावनी थाने में लोकईपुर निवासी राजेश शुक्ला और रमेश शुक्ला पुत्रगण रामबहादुर शुक्ला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दोनों के विरुद्ध मारपीट, संपत्ति क्षति, गाली-गलौज और धमकी देने के साथ ही एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज हुआ था। विवेचना पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया था।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में पैरवी सेल और छावनी पुलिस ने प्रभावी पैरवी की। छह नवंबर को एससी-एसटी एक्ट न्यायालय ने दोनों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। दोनों पर कुल आठ हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें