फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एक लाख तक मिलेगा ब्याजमुक्त ऋण, दो लाख महिलाओं को लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को कारोबार शुरू करने और उसका विस्तार करने के लिए एक लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण दिया जाएगा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत जिले की करीब दो लाख महिलाओं को इस सुविधा से लाभान्वित करने की तैयारी है।
विज्ञापन

ऋण की राशि तीन किस्तों में सीधे बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। हालांकि, समूहों से जुड़ी करीब 30 प्रतिशत महिलाओं की ई-केवाईसी अधूरी होने से उनके सामने ऋण पाने में बाधा आ सकती है। इसे देखते हुए विभाग ने दिसंबर तक सभी पात्र महिलाओं की ई-केवाईसी पूरी कराने का निर्देश दिया है।
योजना के तहत पहली किस्त में 20 हजार, दूसरी किस्त में 30 हजार और तीसरी किस्त में 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस तरह महिलाओं को कुल एक लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण मिल सकेगा। इससे वे अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार दुकान, सिलाई, पशुपालन समेत अन्य छोटे कारोबार शुरू कर सकेंगी। पहले से संचालित व्यवसायों को भी आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

समूह से जुड़ी कनक ने बताया कि छोटे कारोबार के लिए पूंजी जुटाना मुश्किल होता है। ऋण मिलने पर ब्याज चुकाने की चिंता भी रहती है। ब्याजमुक्त ऋण मिलने से यह बोझ कम होगा और कमाई की रकम कारोबार बढ़ाने में लगाई जा सकेगी। वहीं, किशा देवी का कहना है कि पूंजी की कमी के कारण वह अभी अपना काम बड़े स्तर पर शुरू नहीं कर पा रही हैं। ऋण मिलने से जरूरत के अनुसार सामान खरीदकर कारोबार का विस्तार कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें