संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र में दो सगी बहनों के साथ छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बड़ी बहनों संग होली खेलते वक्त पहुंचे दो आरोपियों ने अश्लील हरकत की। मना करने मारपीट कर जानमाल की धमकी दी।
इसी थानाक्षेत्र के रहने वाले शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनकी चार बेटियां घर के सामने 14 मार्च को होली खेल रही थीं। इनकी उम्र क्रमश: 28, 18, 16 व 12 वर्ष है। आरोप है कि आपस में होली खेलने के दौरान गांव के टिटू और सत्यम वहां पहुंच गए और बेटियों को रंग लगाने लगे। रंग लगाने के बहाने उनकी 16 व 12 वर्षीय बेटियों के साथ छेड़खानी करने लगे।
बेटियों ने शोर मचाया तो दोनों को अपशब्द कहते हुए भाग गए। थोड़ी देर बाद कुछ लोग उनके घर पर आए और अपशब्द कहने लगे। परिवार के लोगों ने अपशब्द कहने से मना किया गया तो भड़क गए और उन्हें भी मारापीटा। थानाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव के टीटू, सत्यम, सुनील, मगेश, रामप्रसाद और रंगीलाल निवासी किठुरी पर केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना एसआई जावेद खान को सौंपी गई है।्