बस्ती। डिजिटल इंडिया के दौर में साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ठगों ने दो अलग-अलग व्यक्तियों के खातों से कुल 20.72 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ितों की शिकायत पर साइबर सेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
पहला मामला पुरानी बस्ती क्षेत्र का है। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से एक अनजान डी 26.5 पैसा न्यूबी ग्रोथ कैंप इंवेस्टमेंट चैन के लिए पीड़ित से साइबर फ्राड करके ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुल 1916070 रुपये का फ्राड कर लिया गया। इसी तरह दूसरा मामला दुबौलिया के ग्राम सेमरा मुस्तहकम में हुआ। पीड़िता के खाते से फिंगर प्रिंट व पासवर्ड का गलत इस्तेमाल करते हुए धोखाधड़ी से फिंगरप्रिंट लगाकर एयरटेल पेमेंट बैंक से खाता व आईडी पासवर्ड एक्टिव करके 1,56,024 रुपये निकाल लिया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद