फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डीजल डालकर बच्चे को जलाने के मामले में कैटरिंग के ठेकेदार समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
छावनी। थाना क्षेत्र के मलौली गांव में एक कैटरिंग ठेकेदार ने बुधवार को 11 साल के बच्चे के रसगुल्ला मांगे जाने से नाराज होकर डीजल डालकर जला दिया था। जिससे बालक गंभीर रूप से झुलस गया था। बालक का इलाज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में चल रहा है।
विज्ञापन

इस मामले में बच्चे के मामा की तहरीर पर अज्ञात कैटर्स पर प्राथमिकी दर्ज हुआ था। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद कैटरिंग ठेकेदार समेत दो को गिरफ्तार किया। उन्हें न्यायालय प्रस्तुत करते हुए जेल रवाना कर दिया है।
बता दें कि नवाबगंज गाेंडा के दुर्जनपुर के रहने वाला चमन बचपन से ही छावनी थाना क्षेत्र के बाघानाला स्थित अपनी ननिहाल में रह रहा है।
लोगों की माने तो उसके नानी के मायके थाना क्षेत्र के ही मलौली गोसाई में बुधवार को विवाह समारोह था। वह अपनी नानी के साथ समारोह में शामिल होने के लिए गया था। रिश्तेदारी में शादी होने के कारण चमन भाग-दौड़ में लगा था। रात के समय लोग भोजन कर रहे थे। इसी दौरान चमन जिस स्थान पर खाना बन रहा था बार-बार वहां आ जा रहा था और एक-दो बार रसगुल्ला निकाल लिया।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि बार-बार चमन के द्वारा रसगुल्ला निकाले जाने पर कैटरिंग का ठेकेदार भड़क गया। उसने चमन को पकड़ लिया और उसके ऊपर डीजल डालकर जला दिया। जिससे चेहरे से लेकर कमर तक का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया।
इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई थी। परिजन आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज अयोध्या ले गए। यहां से बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया था। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। बालक के मामा देवी प्रसाद ने छावनी थाने में तहरीर देकर अज्ञात ठेकेदार पर प्राथमिकी दर्ज कराया था।
छावनी थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि जांच के आधार पर बच्चे को जलाने वाले तंदूर संचालक मलौली गांव निवासी लालजी निषाद और रमेश निषाद को शुक्रवार को छावनी क्षेत्र के जमौलिया कट के पास से गिरफ्तार किया गया है। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें