फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आपस में भिड़े दो पक्ष, मारपीट के दौरान बंद हो गईं दुकानें

Sat, 28 Dec 2024 10:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान डाकघर गली में मारपीट का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान। कस्बे के डाकघर गली में दो पक्षों में जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। इस दौरान आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई दुकानदार शटर बंद कर भाग खड़े हुए।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को गौर थाना क्षेत्र के भगत सिंह नगर वार्ड में एक बर्तन की दुकान के सामने बाइक खड़ी थी। इसी बीच वहां से गुजर रहे मोटरसाइकिल सवार एक अन्य युवक ने खड़ी बाइक में टक्कर मार दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तकरार होने लगी। मामला मारपीट में बदल गया। बाद में एक पक्ष से कई लोग गोलबंद होकर मौके पर पहुंच गए और विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से एक लोग घायल हुए हैैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी गौर भेजा गया। थानाध्यक्ष गौर गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष थाने पर आए थे। मगर, तहरीर नहीं है। आपस में सुलह-समझौता कर लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें