फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या में भांजा समेत दो नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की हत्या में भांजा समेत दो नामजद
विज्ञापन

राधिका हत्याकांड : दूसरे दिन भी पता नहीं चला हत्या का कारण
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के कठनौली गांव में धारदार हथियार से गोद कर महिला की हत्या के मामले में पुलिस दूसरे दिन भी किसी परिणाम तक नहीं पहुंच सकी। हालांकि बेटे ने मां के भांजे व दो अन्य पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। वाल्टरगंज के एसओ योगेश कुमार सिंह का कहना है कि आरोपियों के गिरफ्त में आने के बाद वजह का पता चलेगा।
बुधवार शाम को करीब पांच बजे वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के कठनौली गांव की रहने वाली राधिका देवी (60) पत्नी स्व. जनार्दन प्रसाद खेत में धान की निराई करने गई थीं। जब देर तक वह वापस नहीं आईं तो बेटा गुड्डु उन्हें ढूंढने निकला। सबसे पहले वह खेत में गया, जहां मां को खून से लथपथ पड़ा देखा था। उसकी मां के दोनों हाथ उसकी ही साड़ी से बंधे थे।
विज्ञापन

वाल्टरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक राधिका के बेटे अशोक कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पहले से घात लगाकर बैठे मड़वानगर निवासी फुफेर भाई अनिल कुमार व उसके एक साथी ने धारदार हथियार से मां के गले, पीठ व सिर पर हमला कर घायल कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी राधिका देवी की ननद का बेटा यानी भांजा है।
विज्ञापन

...
बेटे के डर से ससुराल में रहते थे पिता
आरोपी अनिल मामी राधिका देवी और अपने पिता से खार खाए हुए था। उसके पिता रामफेर का कहना है कि उसी के डर से वह छह महीने से ससुराल में रहने लगे थे। बेटा उन्हें मड़वानगर स्थित घर पर ले जाने का दबाव बना रहा था। वह घर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें