कप्तानगंज (बस्ती)। दो माह बीतने के बाद भी ट्रेन से लापता युवक का सुराग नहीं मिल पाया है। इससे परिजनों में चिंता और अनहोनी की आशंका बढ़ गई है। जीआरपी मुंबई में मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पगार गांव निवासी ज्ञानदास पुत्र मिटठू मुंबई में अपने भाइयों के साथ मजदूरी करता था। बड़े भाई रामदास ने बताया कि ज्ञानदास 18 अगस्त को घर आने के लिए कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन में बैठा था। अगले दिन 19 अगस्त को उन्होंने फोन पर बात की, इसके बाद ज्ञानदास घर नहीं पहुंचा और उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। परिजन खोजबीन के बाद जीआरपी कुर्ला, मुंबई में गुमशुदगी दर्ज कराई। जांच में युवक के मोबाइल का आखिरी लोकेशन सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव में ट्रेस हुई है। जीआरपी मुंबई मामले की छानबीन कर रही है। रामदास ने बताया कि भाई के साथ अनहोनी की आशंका है। संवाद