बस्ती। बस्ती मंडल के प्रथम सांसद गांधी कला भवन के साथ ही अनेक शैक्षणिक संस्थाओं के संस्थापक उदयशंकर दूबे को उनकी 58वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। कला प्रसार समिति के सचिव हरिस्वरूप दूबे के संयोजन में कलक्ट्रेट के निकट कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं प्रथम सांसद उदयशंकर दूबे ने अनेक शैक्षणिक संस्थाओं के साथ ही गांधी कला भवन का निर्माण कराया था। वीरेंद्र नाथ पांडेय, अमरनाथ शुक्ल, शेषनाथ पाठक, विद्या प्रसाद पांडेय आदि ने प्रथम सांसद उदयशंकर दूबे के व्यक्तित्व, कृतित्व पर प्रकाश डाला। सूर्य कांत तिवारी, पद्मेश दूबे, शिवाकांत तिवारी, विश्वंभर पांडेय, रमेश, पूजा चौधरी, रश्मि दूबे, पूनम शुक्ला, अपूर्व शुक्ल, विनय दूबे, अरविंद तिवारी, जगराम, मेहीलाल आदि शामिल रहे। संवाद