फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दहेज के लिए दो विवाहिताओं का उत्पीड़न, नौ पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। हर्रैया और कप्तानगंज पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के दो अलग-अलग मामलों में नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हर्रैया थाने में विवाहिता अंकिता ने तहरीर दी कि उसकी शादी गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र के धनंजय तिवारी से हुई है। ससुराल में दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित किया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि मारपीट कर जानमाल की धमकी भी दी गई। पुलिस ने पति धनंजय तिवारी, सास निर्मला देवी, ससुर चंद्रिका प्रसाद तिवारी, जेठानी सुनीता देवी, जेठ विजय तिवारी और रवि प्रकाश तिवारी के खिलाफ केस दर्ज किया।
वहीं, कप्तानगंज थाने में विवाहिता ने अपनी शादी पैकोलिया थाना क्षेत्र के पिपरा गोसाई निवासी अमरनाथ से होने का उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल में दहेज की मांग के लिए उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। मारपीट के दौरान अपशब्द कहे गए और मोबाइल भी तोड़ दिया गया। पुलिस ने आरोपी पति अमरनाथ, सास शांति देवी, ननद और ननदोई के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें