फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भगवती जागरण में भक्ति गीतों से किया मंत्रमुग्ध

Tue, 07 Oct 2025 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
गांधीनगर में भगवती जागरण प्रस्तुत करते नंदू मिश्रा- संवाद
विज्ञापन
बस्ती। शहर के गांधीनगर क्षेत्र में रविवार देर रात मां भगवती का जागरण आयोजित हुआ। अंतरराष्ट्रीय भजन गायक पंडित नंदू मिश्रा ने भक्ति गीतों से किया कर दिया। पंडाल में जयकारा शेरावाली का लगते ही श्रद्धालु झूम उठे। इस दौरान पुरुषों से अधिक संख्या महिलाओं को देखी गई। सबने भगवती जागरण का आनंद लिया। उन्होंने गणेश वंदना ...गणपति रखो मेरी लाज...से शुरुआत की। ...आओ ज्वाला माई आओ.., ...मैया के अंगवा लाली चुनरिया सबके मानव भावे ला..., ...शिव विवाह अंत में हनुमान चालीसा व तारा रानी की कथा सुनाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजन गायक के साथ में रोहित पांडे, अभिषेक, ललित साहनी, संतोष दुबे, चांद, ओपी, तौफीक आदि शामिल रहे। आयोजन रिंकू कसौधन, आंचल कसौधन और जगदंबा की ओर से किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें