फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार, बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कलवारी पुलिस ने अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह का शनिवार को पर्दाफाश किया है। दुबौली-रामजानकी मार्ग मोड़ के पास दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास चोरी की अपाची बाइक बरामद की है। बाइक 25 दिसंबर की रात ग्राम कुसौरी से चोरी की गई थी।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक निगम निवासी ग्राम तिसाह थाना कलवारी और रियाज चुड़िहार पुनिवासी ग्राम मदनपुरा थाना कप्तानगंज के रूप में हुई है। सीओ कलवारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान भेड़िया-दुबौली मार्ग की ओर से आ रही एक संदिग्ध अपाची बाइक को रोकने की कोशिश की गई। पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगे, मगर वाहन फिसलने से गिर पड़े। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।
उन्होंने बताया कि पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि ग्राम कुसौरी से बाइक चोरी की थी और बेचने के उद्देश्य से ले जा रहे थे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों आरोपियों पर विभिन्न थानों में कई प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें