फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छह दिन से लापता युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। छह दिन से लापता 38 वर्षीय युवक का शहर के बड़ेबन चौकी के समीप लिंक रोड के निकट एक नाले में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव की पहचान संदीप गोंड के रूप में होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कोतवाली थानाक्षेत्र के मड़वा नगर ननासी 38 वर्षीय संदीप गोंड 21 दिसंबर को दिन में करीब 11 बजे अचानक घर से लापता हो गया। काफी समय तक खोजबीन करने के बाद परिवार के लोगों ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया।
पुलिस उसकी खोजबीन कर ही रही थी कि शनिवार को दोपहर बड़ेवन मूड़घाट के पास एक पुलिया के नीचे नाले में अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। जिसकी पहचान संदीप के रूप में हुई।
विज्ञापन

कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रथम दृष्ट्या नशे की हालत में पुलिया से नीचे गिरने से मौत होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें