फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क हादसों में युवती समेत दो घायल

Tue, 05 Nov 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। अलग-अलग सड़क हादसों में युवती समेत दो लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


कप्तानगंज क्षेत्र के बेलसड़ (दयलापुर) गांव के पास सोमवार की शाम चार बजे बाइक की टक्कर से ऑटो से उतर रही युवती भाग्य लक्ष्मी (23) पुत्री पंकज चौधरी निवासी दयलापुर घायल हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने बाइक सवार से हाथापाई भी की। ग्रामीणों का आरोप है कि एक बाइक पर सवार तीन युवक नशे में थे। टक्कर मारने के बाद तीनों विवाद कर रहे थे।
विज्ञापन

दूसरी दुर्घटना फरेंदा सेंगर गांव के पास शाम 4:30 बजे हुई। बाइक की चपेट में आने से छात्रा पूजा देवी (14) पुत्री संतोष कुमार घायल हो गई। बाइक सवार युवक सोनू पांडेय ने घायल छात्रा को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डाॅक्टर ने उसे घर पर ले जाने की सलाह दी। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें