फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छठ घाटों को चमकाने में जुटे नगर पंचायत सफाई कर्मी

Tue, 05 Nov 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ घाट का पुरस्कार पाने के लिए कर रहे मेहनत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भानपुर। छठ घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत कर दी गई है। ईओ ऋचा सिंह ने नगर पंचायत कर्मियों को प्रथम पाली में वह अपने दायित्व क्षेत्र के दैनिक सफाई कार्यों के बाद द्वितीय पाली में चिह्नित सभी छठ घाटों की सफाई करेंगे।
उकड़ा पोखरा, निकुरहा पोखरा, खैरा पोखरा व बैदौला पोखरा के लिए 10-10 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि सात व आठ नवंबर को विशेष ड्यूटी भी लगाई गई है, जिसमें पथ प्रकाश, आकस्मिक सेवा व पेयजल प्रबंध आदि की व्यवस्था शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया घाटों की स्वच्छता के लिए इस बार स्वच्छ घाट प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। सबसे स्वच्छ घाट के कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। ईओ ने क्षेत्रीय नागरिकों से अपील की है कि छठ के इस महापर्व पर प्लास्टिक का उपयोग न करते हुए निकाय के जीरो वेस्ट इवेंट के आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें