फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो घंटे की बारिश से जगह-जगह जलभराव, बिजली गुल

विज्ञापन
महरी खावा में सड़क पर लगा पानी-संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
बस्ती। शुक्रवार को दिन झमाझम बारिश हुई। बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, तो वहीं जिला अस्पताल, रोडवेज परिसर, मालवीय नगर, दक्षिण दरवाजा की सड़कों और गलियों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही बारिश के कारण कई जगहों पर बिजली भी गुल हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे अचानक आसमान में बादल छाए और बारिश शुरू हो गई। दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे शहर के दक्षिण दरवाजा, रौतापार, धर्मशाला, कटरा, बभनगांवा, तुकर्किया, महरीखांवा, नरहरिया, मिश्रौलिया, पांडेय बाजार, मुरलीजोत चइयाबारी की गलियां तालाब बन गईं तो कई घरों में पानी घुस गया। जबकि जिला अस्पताल परिसर, बिजली निगम कार्यालय परिसर और महिला अस्पताल परिसर, कोतवाली, पशु अस्पताल, टीबी अस्पताल, टाउन क्लब, बीएसए दफ्तर, अमहट पार्क, नॉर्मल स्कूल में जलभराव हो गया। घरों में घुसे पानी को निकालने के लिए लोग जुटे रहे। हर्रैया, बभनान, गौर, भानपुर, बहादुरपुर, दुबौला, कलवारी, चिलमा, गनेशपुर क्षेत्र में भी जमकर बारिश हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जगह-जगह जलभराव की सूचना मिली। हाईवे के मूड़घाट, गोटवा, कप्तानगंज, हर्रैया सर्विस रोड पर भी जलभराव से राहगीरों को परेशानी हुई। बारिश के चलते कई जगहों पर बिजली भी गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें