फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सहजन भंडारे में लाभार्थियों को दिए जाएंगे दो-दो पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पौधरोपण अभियान के तहत मंगलवार को सभी ब्लॉकों पर वन विभाग की ओर से सहजन भंडारा आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों व जीरो पावर्टी लाइन के लोगों को दो-दो सहजन के पौधे दिए गए। साथ ही सहजन के पोषक तत्वों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

वन विभाग गुणों के खजाने के रूप में पहचाने जाने वाले सहजन के पौधों का वितरण किया। यह पौधरोपण लाभार्थी अपने घरों पर करेंगे। डीएफओ डॉ. शिरीन ने बताया कि इससे मधुमेह नियंत्रण, वजन कम करने, अल्सर में राहत और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। सहजन को मोरिंगा भी कहा जाता है। यह औषधीय गुणों से भरपूर है। इसका इस्तेमाल सब्जी, सूप और दाल में किया जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, फोलेट, कैल्शियम, आयरन, जिंक, सोडियम, पोटेशियम और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसकी पत्तियों में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, सी, के और बीटा कैरोटीन होता है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें