बनकटी। बनकटी ब्लॉक कार्यलाय में कनिष्ठ सहायक, अशुलिपिक, चतुर्थश्रेणी कर्मी एक, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी एडीओ, चौकीदार, एडीओ पंचायत के पद रिक्त हैं। इससे ब्लॉक में आने वाले लोगों को परेशानी होती है। बताया गया कि दूसरे ब्लॉक से देवेंद्र श्रीवास्तव को अटैच किया गया है, उनके अधीन बहादुरपुर और बनकटी का जिम्मा है। लेखाकार अनिल कुमार के जिम्मे बनकटी ब्लॉक के साथ-साथ कप्तानगंज ब्लाॅक व जिला मुख्यालय की जिम्मेदारी है। एडीओ आईआरडी जितेंद्र कुमार बनकटी और बहादुरपुर देख रहे। बताया गया कि ब्लॉक कार्यालय में सफाई कर्मचारियों को फाइल संबंधित कार्य में लगाया गया है। बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ल ने बताया कि कर्मचारियों की तैनाती के लिए पत्राचार किया गया है। संवाद