फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसबंदी न करने वाले दो चिकित्सक होंगे निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
नसबंदी न करने वाले दो चिकित्सक होंगे निलंबित
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बाहर से दवा लिखने पर एडी को 444 डॉक्टरों को चेतावनी देने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर ने सरकारी अस्पताल में बाहर की दवा लिखने पर नाराजगी जताई। उन्होंने इस मामले में 444 चिकित्सकों को चेतावनी पत्र जारी करने का अपर निदेशक स्वास्थ्य को निर्देश दिया। प्रशिक्षण के बावजूद नसबंदी का ऑपरेशन न करने पर सिद्धार्थनगर जिले के उसका बाजार तथा मिठवल के चिकित्सक को निलंबित करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने अवशेष 147 करोड़ रुपये अगले तीन माह में व्यय करने की कार्ययोजना उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।
शुक्रवार को मंडलायुक्त सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक करते हुए मंडलायुक्त ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने विभागीय निर्देशानुसार भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। समीक्षा में उन्होंने पाया कि 51 के सापेक्ष 14 पुरुष तथा 5508 के सापेक्ष 920 महिला नसबंदी हुई है। अंतरा इंजेक्शन 14822 के सापेक्ष 4580 लगा है। सास-बहू सम्मेलन 3970 के सापेक्ष 930 तथा नवदंपती को दी जाने वाली किट 15106 के सापेक्ष 14340 उपलब्ध है, लेकिन 2025 ही वितरित किया गया है। आयुष्मान भारत योजना में गोल्डन कार्ड बनाने की प्रगति का प्रतिदिन रिपोर्ट देने का एडी को निर्देश दिए। कहा कि 12 दिसंबर से शासन से गोल्डन कार्ड बनाने के लिए अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके लिए कर्मचारी लक्ष्य निर्धारित करें। सीएमओ प्रतिदिन समीक्षा कर रिपोर्ट दें। मंडलायुक्त ने समीक्षा में पाया कि मंडल में कुल 1997310 में से 317387 का गोल्डन कार्ड बनाया गया है जो मात्र 15.89 प्रतिशत है। बस्ती में 236 गांव में एक भी लाभार्थी का गोल्डन कार्ड नहीं बना है, जबकि सिद्धार्थनगर एवं संतकबीरनगर में ऐसे गांव शून्य हैं। इस योजना में उपचारित लाभार्थियों की कुल संख्या 9026 है। इसमें सर्वाधिक 5905 बस्ती में है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए अभियान चलाकर लक्ष्य निर्धारित करे। संयुक्त निदेशक कृषि प्रतिदिन उन्हें रिपोर्ट करें। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आठ किस्त से लाभांवित किसानों की सूचना मांगी है। उन्होंने गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित पशुओं को ठंड से बचाव का उपाय करने के निर्देश दिए। प्रतिमाह भूसा-पानी के लिए 900 रुपये का भुगतान करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 241 के सापेक्ष 111 जोड़ों का विवाह कराया गया है। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (अल्पसंख्यक) में निर्मित परियोजनाओं का थर्ड पार्टी आंकलन में तेजी लाने के निर्देश दिए। कन्या सुमंगला योजना के तहत कुल 3629 को लाभांवित किया गया है। इसमें कुल 7142 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं। मंडलायुक्त ने कार्यदायी संस्था की ओर से श्रम विभाग को सेस की धनराशि जमा करने पर ही उनके अधिकारी/कर्मचारी का वेतन आहरित करने का निर्देश दिया। मंडल में मात्र 238 प्रतिष्ठान का ही पंजीकरण हुआ है। उन्होंने सभी प्रतिष्ठानों का रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए। संचालन संयुक्त विकास आयुक्त अनिल सिंह ने किया। इस मौके पर डीएम बस्ती आशुतोष निरंजन, सिद्धार्थनगर दीपक मीणा, संतकबीरनगर दिव्या मित्तल, सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका, एडी अर्थ एवं संख्या एनएन राय, एडी हेल्थ डॉ. सीके शाही, डॉ. आरएन नायक, आलोक रंजन सिंह, रामानंद, बीआर कटियार, अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें