फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पकड़े गए, तीन लाख के रेलवे टिकट बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पकड़े गए, तीन लाख के रेलवे टिकट बरामद
विज्ञापन

बस्ती। रेलवे की पर्सनल आईडी पर ई टिकट का अवैध कारोबार करने वाले दो आरोपितों को आरपीएफ टीम ने सिद्धार्थनगर के दो कस्बों में से गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से टीम ने लैपटॉप और मोबाइल फोन समेत 95 ई टिकट बरामद किए हैं।
आरपीएफ टीम के अनुसार, इनकी कीमत दो लाख 87 हजार 27 रुपये हैं। आरपीएफ बस्ती के प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने बताया कि इन दिनों कोरोना काल के बाद रोजगार के लिए दिल्ली और मुंबई जाने वालों की तादाद ज्यादा हो गई है। ऐसे में टिकट दलालों के पीछे मुखबिरों का जाल बिछा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि सूचना मिलने पर सोमवार की रात टीम के साथ इटवा और डुमरियागंज में छापेमारी की गई, जहां मुस्ताक अहमद निवासी पिपरा पठानी, थाना इटवा और कलीमुल्लाह निवासी राजेंद्र नगर, थाना डुमरियागंज, जिला सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के पास से 95 ई टिकट, एक काउंटर टिकट, एक मोबाइल फोन, लैपटॉप समेत प्रिंटर बरामद किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें