दो बाइक की टक्कर में किशोर की मौत
बभनान (बस्ती)। सीमावर्ती गोंडा छपिया थाना क्षेत्र के मसकनवा मार्ग पर मल्हीपुर गांव के पास दो बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें घायल 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।, जबकि दूसरे को भी हल्की चोटें आई।
सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे हाईस्कूल चित्रकला की परीक्षा देने रवि पुत्र शिवपूजन निवासी रानीभानपुर थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर जा रहा था। वलीउद्दीन इंटर कॉलेज भोपतपुर जाते समय सामने से आई बाइक से टक्कर हो गई। जिस पर सवार साजिद पुत्र सलाम निवासी मल्हीपुर को गंभीर चोटें आई। वहां मौजूद लोगों ने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल किशोर को बभनजोत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां के डॉक्टरों ने हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल किशोर की मौत हो गई। इस बावत थानाध्यक्ष छपिया संजय तोमर से बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।