लालागंज थाना क्षेत्र के दलसिंधा गांव में मंगलवार की दोपहर में झोपड़ी में लगी आग को बुझाते लोग।
- फोटो : सिरसिया में एसएसबी के साथ नक्शा देखते एएसपी।
महादेवा। लालागंज थाना क्षेत्र के दलसिंधा गांव में मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग से दो परिवारों की गृहस्थी जल गई। सड़क किनारे रिहायशी झोपड़ी में रह रहे रामजी और उनके भाई अंगद के घर में अचानक आग भड़क उठी।
बताया गया कि आग लगने के समय परिवार के सदस्य घर से बाहर काम में व्यस्त थे। झोपड़ी से उठती लपटें देखकर परिवार वाले शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर ग्रामीण व राहगीर मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया। आग बुझने से पहले घर में रखा बिस्तर, तख्त, चारपाई, नकदी, अनाज समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो चुके थे।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी देवव्रत शर्मा मौके पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू की। बाद में क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह भी गांव पहुंचीं और पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढ़स बंधाया।