फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो बाइक चोरी, केस दर्ज

Sun, 24 Aug 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बस्ती। बाइक चोरी के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने केस दर्ज किया है। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के सिंदुरिया निवासी रामप्रीत यादव ने लालगंज थाने में तहरीर दी है कि शुक्रवार देर शाम देईसांड बाजार से उनकी बाइक गायब हो गई। वहीं नगर थाना क्षेत्र के मैंनहिया निवासी रामकिशोर ने तहरीर दिया कि उनके दरवाजे के सामने खड़ी बाइक 17 अगस्त की रात चोरी हो गई। साथ ही पंचायत कार्यालय में सचिव व प्रधान कक्षा का ताला तोड़कर कई सामान भी कर उठा ले गए। संवाद

मारपीट में तीन नामजद

बस्ती। नगर थाने के पुलिस में मरवटिया बाबू गांव में 20 अगस्त को हुई मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। वहां के सुलेमान अली ने तहरीर दिया, जिसमें गांव के बंगाली, रेहाना खातून, मोहम्मद असलम और अकरम पर आरोप लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

दुबौलिया। कस्बे में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। चकमा गांव निवासी अशोक (32) पुत्र राम शब्द अपने साथी मो. हसन के साथ राम जानकी मार्ग से राम विवाह मैदान की तरफ बाइक से जा रहा था। सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए निजी साधन से जिला अस्पताल ले गए। वहीं कार चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें