दुबौलिया। थाना क्षेत्र के कसैला बाबू मोड़ के पास रामजानकी मार्ग पर रविवार रात करीब 11:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में होमगार्ड समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पीआरवी-112 की टीम ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी हर्रैया पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद होमगार्ड अशोक कुमार यादव निवासी बसंतपुर, दुबौलिया को जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया। वहीं, बभनान रोड पावर हाउस निवासी अमित शर्मा और बांसगांव के अजगरा निवासी आशीष कश्यप को जिला अस्पताल बस्ती भेजा गया। संवाद