कुदरहा (बस्ती)। कलवारी थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर छरदही गांव के पास सोमवार को दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी कुदरहा ले जाया गया, जहां से एक की नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के भंगुरा निवासी जितेंद्र और बलवंत बाइक से किसी काम से कुदरहा बाजार स्थित बैंक आए थे। लौटते समय छरदही गांव के पास, गायघाट की ओर से घर शंकरपुर जा रहे गोविंद की बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सूचना दी और तीनों घायलों को सीएचसी भेजवाया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद